Home एम.सी.बी. मध्यप्रदेश, शहडोल, बिजली विभाग की लापरवाही से अंधेरे में डूबा खरिखा...

मध्यप्रदेश, शहडोल, बिजली विभाग की लापरवाही से अंधेरे में डूबा खरिखा टोला, कई दिनों से ठप ट्रांसफार्मर पर ग्रामीणों में आक्रोश

6
0

विशेष समाचार – बेनी माधव कुशवाहा
(डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर शहडोल)

शहडोल। विकासखंड जयसिंहनगर की ग्राम पंचायत दरैन के खरिखा टोला में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के कारण ग्रामीणों को कई दिनों से बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर खराब हालत में है, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।
भीषण गर्मी के बीच लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित बिजली विभाग के कर्मचारियों को फोन और मौखिक रूप से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
उनका आरोप है कि फोन करने पर कर्मचारियों द्वारा “अभी समय नहीं है” कहकर शिकायत को टाल दिया जाता है।

बिजली न होने से पेयजल व्यवस्था, बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कार्य और किसानों की दैनिक गतिविधियाँ प्रभावित हो रही हैं। ग्रामीणों में विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भारी नाराजगी है और उनका कहना है कि यदि समय रहते ट्रांसफार्मर की मरम्मत या बदलाव नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि मामले की तत्काल जांच कर खराब ट्रांसफार्मर को शीघ्र ठीक कराया जाए तथा लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार कर्मचारियों पर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here