Home एम.सी.बी. मध्यप्रदेश, 100 केवी ट्रांसफार्मर का केबल खराब, बिजली संकट से जूझ रहे...

मध्यप्रदेश, 100 केवी ट्रांसफार्मर का केबल खराब, बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीण, बिजली नहीं रहने से पेयजल व्यवस्था प्रभावित, ग्रामीणों को भीषण गर्मी के बीच भारी परेशानियों

9
0
hey

विशेष समाचार | बेनी माधव कुशवाहा
(डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर शहडोल)

शहडोल (मध्य प्रदेश)। विकासखंड जयसिंहनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत दरैन के वार्ड क्रमांक 4 में लगे लगभग 100 केवी ट्रांसफार्मर का केबल तार खराब होने से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति गंभीर रूप से प्रभावित हो गई है।
इसके कारण ग्रामीणों को भीषण गर्मी के बीच भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

     

ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से ट्रांसफार्मर का केबल खराब पड़ा है, लेकिन संबंधित विद्युत विभाग द्वारा अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई।
बिजली नहीं रहने से पेयजल व्यवस्था प्रभावित हो रही है, छोटे व्यवसाय ठप हैं और विद्यार्थियों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है।

इधर बारिश नहीं होने से क्षेत्र में सूखे जैसे हालात बनते जा रहे हैं। किसान खरीफ सीजन की बुआई को लेकर पहले से ही चिंतित हैं।
खाद और बीज की व्यवस्था करने में भी उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में बिजली संकट ने उनकी परेशानियों को और बढ़ा दिया है।

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि खराब केबल को तत्काल बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और किसानों को खेती संबंधी कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर संबंधित अधिकारियों के कार्यालय का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here