एमसीबी/15 जुलाई 2026/ मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर कार्यालय कलेक्टर आदिवासी विकास विभाग, द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति (बैगा) आवासीय विद्यालय नौढिया, विकास खण्ड भरतपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए लेटरल एंट्री के माध्यम से रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु विज्ञप्ति जारी की गई है।
इस योजना के तहत बैगा जनजाति के विद्यार्थियों को विभिन्न कक्षाओं में सीधे प्रवेश दिया जाएगा।
कक्षावार रिक्त सीटों का विवरण:
विशेष पिछड़ी जनजाति (बैगा) वर्ग के लिए उपलब्ध रिक्त सीटें इस प्रकार हैं:
कक्षा 4थी: 01 सीट (केवल बालिका)
कक्षा 7वीं: 03 सीटें (01 बालक, 02 बालिका)
कक्षा 8वीं: 01 सीट (केवल बालक)
कक्षा 9वीं: 03 सीटें (01 बालक, 02 बालिका)
कुल रिक्त सीटें: 08 सीटें
आवेदन कैसे और कब तक करें
अंतिम तिथि: इच्छुक विद्यार्थियों के अभिभावक 25 जुलाई 2026 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर या कार्यालय विशेष पिछड़ी जनजाति (बैगा) आवासीय विद्यालय नौढिया में कार्यालयीन समय पर जमा किए जा सकते हैं। आवेदन पत्र का प्रारूप जिले की आधिकारिक वेबसाइट manendragarh-chirmiri-bharatpur.cg.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। निर्धारित समय सीमा के बाद मिलने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
विद्यालय में मिलने वाली निशुल्क सुविधाएं:
बैगा आवासीय विद्यालय नौढिया में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को पूरी तरह नि:शुल्क सुविधाएं दी जाएंगी, जिनमें शामिल हैं:
पौष्टिक भोजन और नाश्ता, शाला गणवेश (यूनिफॉर्म), टी-शर्ट, शर्ट्स और ब्लेजर पी.टी. शू/जूता, मोजा, अंडरवियर, बनियान, टॉवल, टाई और बेल्ट, टूथब्रश, पेस्ट और तेल, पाठ्य पुस्तकें, कॉपियां और पुस्तकालय, चिकित्सा और खेल आदि की नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध है।
समाचार क्रमांक/68/लोकेश/

