Home एम.सी.बी. मनेंद्रगढ़, जिले में पाठ्यपुस्तक वितरण अभियान को मिली रफ्तार, 1,033 विद्यालयों में...

मनेंद्रगढ़, जिले में पाठ्यपुस्तक वितरण अभियान को मिली रफ्तार, 1,033 विद्यालयों में 3.14 लाख से अधिक किताबें पहुंचीं

2
0
hey

मनेंद्रगढ़, खड़गवां और भरतपुर के सभी क्लस्टरों में वितरण व ऑनलाइन स्कैनिंग जारी, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने में जुटा शिक्षा विभाग

एमसीबी शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ बनाने तथा प्रत्येक विद्यार्थी तक समय पर पाठ्यपुस्तक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पुस्तक वितरण एवं ऑनलाइन स्कैनिंग अभियान तेज गति से संचालित किया जा रहा है। टेक्स्ट बुक डिस्ट्रीब्यूशन ट्रैकिंग सिस्टम के अनुसार 13 जुलाई 2026 तक जिले के तीनों विकासखंडों के 1,033 विद्यालयों में पाठ्यपुस्तकों के वितरण एवं ऑनलाइन स्कैनिंग का कार्य लगातार जारी है। शिक्षा विभाग द्वारा क्लस्टर स्तर पर सतत मॉनिटरिंग करते हुए शेष पुस्तकों का वितरण एवं स्कैनिंग कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
मनेंद्रगढ़ विकासखंड में 1.19 लाख से अधिक पुस्तकों का वितरण
मनेंद्रगढ़ विकासखंड के 346 विद्यालयों और 10,027 विद्यार्थियों के लिए अब तक 1,19,448 पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया जा चुका है। इनमें से 97,880 पुस्तकों की सफलतापूर्वक ऑनलाइन स्कैनिंग पूरी हो चुकी है। वहीं 57,331 पुस्तकों का वितरण स्कैनिंग के माध्यम से दर्ज किया गया है, जबकि 21,568 पुस्तकों की स्कैनिंग शेष है। विभाग द्वारा शेष पुस्तकों की स्कैनिंग एवं वितरण कार्य को शीघ्र पूरा कराने के लिए क्लस्टर स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
मनेंद्रगढ़ विकासखंड के अंतर्गत बरबसपुर (ए), बरबसपुर, नागपुर, नागपुर (ए), बेलबहरा, पिपरिया, कोठारी, बरकेला, लालपुर, चनवारीडांड, मनेंद्रगढ़, मनेंद्रगढ़ (टीडब्ल्यूडी), झगराखांड, न्यू लेदरी, खोंगापानी, छीपछीपी, बुंदेली, पाराडोल, घुटरा, घुटरा (ए), बिहारपुर, महाई, कछौड़, बड़काबहरा (कछौड़), डिहुली, केल्हारी, पसौरी एवं चरवाही सहित सभी 28 क्लस्टरों में अभियान जारी है।
क्लस्टरवार प्रगति में मनेंद्रगढ़ (टीडब्ल्यूडी) में सर्वाधिक 20,292 पुस्तकों का वितरण किया गया है। इसके अलावा खोंगापानी में 10,271, केल्हारी में 9,199, मनेंद्रगढ़ में 9,276, बेलबहरा में 7,103, नागपुर में 4,759, बुंदेली में 4,638 तथा लालपुर में 4,515 पुस्तकों का वितरण किया जा चुका है। अन्य सभी क्लस्टरों में भी निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य जारी है।

खड़गवां विकासखंड में 69.13 प्रतिशत स्कैनिंग पूर्ण
खड़गवां विकासखंड के 344 विद्यालयों के 5,094 विद्यार्थियों के लिए अब तक 98,492 पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया जा चुका है। इनमें से 68,087 पुस्तकों की ऑनलाइन स्कैनिंग पूरी हो चुकी है। 53,526 पुस्तकों का वितरण स्कैनिंग के माध्यम से दर्ज किया गया है, जबकि 30,405 पुस्तकों की स्कैनिंग शेष है। वर्तमान में विकासखंड में 69.13 प्रतिशत स्कैनिंग कार्य पूर्ण हो चुका है।
विकासखंड के आमाडांड, अमका, बैमा, बंजारीडांड, बरदर, भरदा, बोडेमुड़ा, चिरमिरी, चिरमिरी (ग्रामीण), देवाडांड, डोमनहिल, दुबछोला, गणेशपुर, गेजी, हल्दीबाड़ी, जरौंधा, जिलीबांध, कटकोना, खड़गवां, खंधौरा, कोड़ा, मझौली, मेरो, पैनारी, पोंडी बचरा, सकरिया, सावला, सोंस, तमडांड, ठग्गांव एवं उधनापुर सहित सभी 31 क्लस्टरों में वितरण एवं स्कैनिंग कार्य जारी है।
क्लस्टरवार प्रदर्शन में सकरिया (95.36%), मेरो (93.76 %), जिलीबांध (93.78 %), मझौली (93.73 %), कटकोना (93.38 %), बरदर (92.86 %), गणेशपुर (92.86 %) तथा भरदा (92.60 %) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वहीं चिरमिरी (ग्रामीण), खड़गवां, हल्दीबाड़ी एवं डोमनहिल सहित कुछ क्लस्टरों में स्कैनिंग कार्य को और गति देने के निर्देश जारी किए गए हैं।

भरतपुर विकासखंड में 96 हजार से अधिक पुस्तकें वितरित
भरतपुर विकासखंड के 343 विद्यालयों के 5,642 विद्यार्थियों के लिए अब तक 96,106 पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया जा चुका है। इनमें से 68,408 पुस्तकों की ऑनलाइन स्कैनिंग पूरी हो चुकी है। 41,364 पुस्तकों का वितरण स्कैनिंग के माध्यम से दर्ज किया गया है, जबकि 27,698 पुस्तकों की स्कैनिंग शेष है। विकासखंड में अब तक 71.18 प्रतिशत स्कैनिंग कार्य पूरा हो चुका है।
भरतपुर विकासखंड के बड़गांवकला (ए), बड़गांवकला (बी), बड़गांवखुर्द, बड़वाही, बहरासी (ए), बहरासी (बी), भरतपुर (ए), भरतपुर (बी), चांटी, देवगढ़ (ए), देवगढ़ (बी), देवसिल, डोम्हारा, घाघरा (ए), घाघरा (बी), घाघरा (सी), हरचौका, जनकपुर, कमरजी, कंजिया, खमरौध (ए), खमरौध (बी), कोटाडोल, कोटाडोल (ए), कोटाडोल (बी), कुंवारपुर, माड़ीसरई (ए), माड़ीसरई (बी), मलकडोल, मुलुकनार, रामगढ़ (ए), रामगढ़ (बी), रामगढ़ (सी), रौंक, सेमरिहा, तिलौली (ए), तिलौली (बी) तथा उमरवाह सहित सभी क्लस्टरों में अभियान जारी है।
क्लस्टरवार प्रगति में घाघरा (बी) ने 102.42 प्रतिशत, मलकडोल ने 98.59 प्रतिशत, खमरौध (बी) ने 96.50 प्रतिशत, घाघरा (सी) ने 92.49 प्रतिशत, देवगढ़ (बी) ने 90.62 प्रतिशत तथा माड़ीसरई (ए) ने 90.79 प्रतिशत स्कैनिंग के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वहीं जनकपुर, कोटाडोल (ए), माड़ीसरई (बी), रामगढ़ एवं देवगढ़ (ए) सहित जिन क्लस्टरों में स्कैनिंग कार्य अपेक्षाकृत कम है, वहां अभियान में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
शिक्षा विभाग का कहना है कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी तक समय पर पाठ्यपुस्तक उपलब्ध कराना तथा टेक्स्ट बुक डिस्ट्रीब्यूशन ट्रैकिंग सिस्टम के माध्यम से वितरण प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और डिजिटल बनाना है। विभागीय अधिकारियों द्वारा सभी क्लस्टरों की नियमित समीक्षा की जा रही है ताकि शेष पुस्तकों की स्कैनिंग और वितरण कार्य शीघ्र पूर्ण कर विद्यार्थियों को समय पर अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।

 खड़गवां और भरतपुर के सभी क्लस्टरों में वितरण व ऑनलाइन स्कैनिंग जारी, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने में जुटा शिक्षा विभाग

समाचार क्रमांक/62/लोकेश/महेन्द्र/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here