Home कोरिया छत्तीसगढ़, कोरिया संभाग एवं विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में समाज...

छत्तीसगढ़, कोरिया संभाग एवं विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में समाज ने हाथ उठाकर जताया समर्थन

7
0

सामाजिक सम्मेलन में कृष्ण चंद्र सारथी पुनः सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष घोषित
प्रांत, संभाग एवं विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में समाज ने हाथ उठाकर जताया समर्थन

मानस भवन बैकुण्ठपुर में आयोजित मूल जाति घासी/घसिया समाज के सामाजिक सम्मेलन में प्रांत, संभाग एवं विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों, समाज के वरिष्ठजनों, मातृशक्ति, युवा साथियों एवं समाजबंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति में श्री कृष्ण चंद्र सारथी को पुनः सर्वसम्मति से जिला-कोरिया का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया।

जिलाध्यक्ष   

इस अवसर पर उपस्थित समाजबंधुओं ने हाथ उठाकर अपना समर्थन व्यक्त किया तथा उन्हें शुभकामनाएँ दीं।
सम्मेलन में प्रांतीय संयोजक श्री पवन साय सोनवानी, प्रांतीय अध्यक्ष श्री देवधन नायक, प्रांतीय कानूनी सलाहकार श्री एस. एस. हरिवंशी, सरगुजा संभाग अध्यक्ष श्री केश्वर सोनवानी, संभाग सचिव श्री राजेश जनता, जिलाध्यक्ष सूरजपुर श्री मदन सारथी, जिलाध्यक्ष सरगुजा श्री अरुण सोनवानी, संभाग मीडिया प्रभारी श्री सादाराम सारथी, जशपुर जिलाध्यक्ष श्री बुदेश्वर नायक, पूर्व जिलाध्यक्ष जशपुर श्री बिहारी नायक, जिला सचिव सूरजपुर श्री सुनील सारथी, श्री दीपक सोनवानी (बलरामपुर), कार्यवाहक जिलाध्यक्ष एमसीबी श्री डी.सी. बघेल, सोनहत ब्लॉक अध्यक्ष श्री भुनेश्वर सारथी, ब्लॉक सचिव श्री संदीप सारथी, महामंत्री श्री अजय सारथी, पूर्व मीडिया प्रभारी श्री बिक्की सारथी, सलाहकार श्री शुभकरन सारथी तथा बैकुण्ठपुर ब्लॉक सचिव श्री संतोष सारथी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में युवा भी शामिल हुए। उपस्थित वक्ताओं ने समाज की एकता, संगठन, सामाजिक जागरूकता एवं विकास को सर्वोपरि बताते हुए सभी समाजबंधुओं से मिल-जुलकर कार्य करने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here