Home कोरिया कोरिया में अवैध शराब के खिलाफ सख्ती, 69 प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत...

कोरिया में अवैध शराब के खिलाफ सख्ती, 69 प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किए हैं किए हैं, जबकि 12 शराब तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

4
0

कोरिया, 07 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री रमेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में कोरिया जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, तस्करी और बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आबकारी विभाग ने अब तक 69 प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किए हैं, जबकि 12 शराब तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

आबकारी नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायतों के आधार पर ग्राम मधौरा (सोनहत) के पप्पा देव कुमार रजवार, विमला सोमनाथ रजवार तथा ग्राम घुघरा के दीपक धरमपाल के विरुद्ध अवैध मदिरा से संबंधित आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर कार्रवाई की गई। इसी प्रकार ग्राम डुमरिया (पटना) के देवधारी जायसवाल, ग्राम अंगा के दिगम्बर लाल नाई एवं उनके पिता के विरुद्ध अवैध मदिरापान कराने के मामले में प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

इसके अलावा जमगहना के संतोष श्रीराम, पुटा के मंगल सोमारसाय, कटोलीपारा के सुशील राजवाड़े, ग्राम बुडार के कृष्ण कुमार तथा ग्राम तर्रा के राघव बंदु के विरुद्ध भी गश्त के दौरान अवैध शराब गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

जिले में छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन द्वारा बैकुंठपुर (प्रीमियम एवं तलनापारा), पटना, चरचा, पंडोपारा, सोनहत और जिल्दा सहित कुल 7 मदिरा दुकानें संचालित की जा रही हैं। इन दुकानों में विक्रयकर्ताओं की नियुक्ति प्लेसमेंट एजेंसी एचआरजीएसए प्राइवेट लिमिटेड तथा सुरक्षा व्यवस्था फर्स्ट चॉइस फैसिलिटी कंपनी द्वारा की गई है।

विभागीय जानकारी अनुसार जिले के मदिरा दुकानों में उपलब्ध स्टॉक की जानकारी ‘मनपसंद’ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन प्राप्त की जा सकती है। साथ ही अवैध शराब, अधिक कीमत पर बिक्री या मिलावटी शराब की शिकायत टोल फ्री नंबर 14405 अथवा व्हाट्सएप नंबर 9424102102 पर वीडियो या सूचना भेजकर दर्ज कराई जा सकती है। विभाग द्वारा शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here