Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर सेंट्रल जेल में खूनी खेल, सोते कैदी का पत्थर से कुचल...

बिलासपुर सेंट्रल जेल में खूनी खेल, सोते कैदी का पत्थर से कुचल दिया सिर, अस्पताल में हुई मौत…………..

15
0

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित सेंट्रल जेल में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई। जेल के भीतर एक सजायाफ्ता कैदी ने अपने ही साथी कैदी पर पत्थरनुमा स्लैब से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

घटना के बाद जेल परिसर में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल कैदी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और जेल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नीलू जगत (27) पिता देवलाल, निवासी ग्राम दमनपुर, कोटा, जिला के रूप बिलासपुर  में हुई है। वह पॉक्सो एक्ट के एक मामले में 3 नवंबर 2024 से जेल में बंद था।

बताया गया कि सुबह नीलू जगत बैरक में सो रहा था, जबकि आसपास कुछ कैदी लूडो खेल रहे थे। इसी दौरान आरोपी कैदी राजेश राय (40) पिता हरि राय, निवासी ग्राम चमारी, जिला मुंगेली ने नाली का स्लैब तोड़कर उसके टुकड़े से नीलू के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

घटना के समय बैरक में 250 से अधिक कैदी मौजूद थे। हमले के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। जेलकर्मियों और अन्य कैदियों ने हस्तक्षेप कर आरोपी को काबू किया।

गंभीर रूप से घायल नीलू को तत्काल सिम्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां वेंटिलेटर पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

आरोपी राजेश राय तीन हत्या और दो हत्या के प्रयास के मामलों में दोषसिद्ध है तथा 21 नवंबर 2008 से बिलासपुर सेंट्रल जेल में बंद है। उसके पिता और भाई भी जेल में बंद रह चुके हैं। भाई सुरेश कुमार को अच्छे आचरण के आधार पर वर्ष 2025 में रिहा किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here