Home अंबिकापुर अंबिकापुर में रेत तस्करों ने रायपुर के खनिज आरक्षक को पीटा, छुड़ा...

अंबिकापुर में रेत तस्करों ने रायपुर के खनिज आरक्षक को पीटा, छुड़ा ले गए रेत से भरे 2 टीपर वाहन, 5 पर एफआईआर…………..

13
0

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग में रेत तस्करों  का आतंक जारी है। हाल ही में रेत खनन-परिवहन को लेकर कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नौगई में भाजपा नेता व उनके 2 रिश्तेदारों की हत्या  कर दी गई थी। इस घटना के बाद खनिज विभाग द्वारा रेत खनन-परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है।

यही नहीं, रायपुर खनिज की उडऩदस्ता टीम भी ड्रोन से निगरानी बनाए हुए है। इसी बीच 22 जून की रात अंबिकापुर के गांधी चौक में रेत परिवहन कर रहे 2 टीपर वाहन को खनिज की उडऩदस्ता टीम ने पकड़ा।

जिन रेत लोड 2 टीपर वाहन को सोमवार की रात खनिज विभाग की रायपुर उडऩदस्ता टीम ने पकड़ा। उसे विभाग में नगर सैनिक के पद पर पदस्थ रायपुर के तिल्दा अंतर्गत ग्राम महोदी, खरोरा निवासी तारकेश्वर वर्मा लेकर कलेक्टोरेट परिसर जा रहा था।

घटना के बाद आरक्षक ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने लड्डन खान, चालक सोनू टोप्पो समेत 5 लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 221, 121(1), 132, 296 व 351 (3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

केंद्रीय उडऩदस्ता  की संयुक्त जांच टीम ने सोमवार की रात सरगुजा संभाग के एमसीबी, सूरजपुर व सरगुजा जिले में कार्रवाई की। इस दौरान एमसीबी जिले के ग्राम बरबसपुर से चूना-पत्थर से भरा 2 हाइवा, सूरजपुर जिले के लटोरी से रेत लोड 1 हाइवा, खडग़वां से रेत लोड एक टीपर,

अंबिकापुर के सकालो से रेत लोड एक टीपर तथा अंबिकापुर से रेत लोड 2 हाइवा जब्त किया है। सभी के खिलाफ खान एवं खनिज अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत अपराध दर्ज कर संबंधित थाने के सुपुर्द कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here