Home छत्तीसगढ़ सूरजपुर-ग्राम पंचायत पंचवटी में बाल विवाह रोकथाम एवं महिला सशक्तिकरण जागरूकता शिविर...

सूरजपुर-ग्राम पंचायत पंचवटी में बाल विवाह रोकथाम एवं महिला सशक्तिकरण जागरूकता शिविर आयोजित – ग्रामीणों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, हेल्पलाइन नंबरों एवं शासकीय योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी……………

7
0

सूरजपुर/23 जून 2026/ विकासखंड रामानुजनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत पंचवटी में आज दिनांक 23 जून 2026 को ग्राम सभा के दौरान एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को बाल विवाह की रोकथाम, महिला सशक्तिकरण एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
शिविर में वित्तीय साक्षरता एवं समन्वयक विशेषज्ञ सुश्री फरजाना ने ग्रामीणों को बाल विवाह न करने हेतु समझाइश देते हुए बाल विवाह से होने वाले नुकसान तथा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कम उम्र की बालिकाओं से संबंधित लैंगिक अपराधों के प्रति सचेत करते हुए ‘गुड टच – बैड टच‘ के बारे में भी ग्रामीणों को जागरूक किया। किसी भी प्रकार की घटना होने पर टोल फ्री नंबर 1098, 181 एवं 112 पर तत्काल संपर्क करने की सुविधा के संबंध में भी बताया गया। इसके अतिरिक्त घरेलू हिंसा अधिनियम एवं सखी वन स्टॉप सेंटर के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई।

महिला सशक्तिकरण एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी:-
महिला सशक्तिकरण केंद्र से जेंडर विशेषज्ञ सुश्री सलोनी कुजूर ने शिविर में उपस्थित होकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत भ्रूण हत्या की रोकथाम, बालिकाओं में लैंगिक समानता, महिला उत्पीड़न, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना तथा महतारी वंदन ई-केवाईसी के संबंध में जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराध से बचाव एवं इस हेतु हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी देते हुए योजनाओं से संबंधित ब्रोशर का वितरण कर प्रचार-प्रसार किया गया। शिविर में ग्रामीणों को नशा मुक्ति के प्रति भी जागरूक किया गया तथा बालिकाओं की शिक्षा एवं संस्कार पर विशेष ध्यान देने हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर सरपंच श्री लालमन सिंह, सचिव श्री सुखनंदन सिंह एवं जिला पंचायत ऑडिटर श्री प्रदीप सिंह सहित उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों की जिज्ञासाओं का समाधान किया तथा उन्हें किसी भी प्रकार के अपराध से दूर रहने हेतु प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here