Home छत्तीसगढ़ नए सत्र का आगाज: स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल सोनहत में पढ़ाई...

नए सत्र का आगाज: स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल सोनहत में पढ़ाई शुरू, अभिभावकों से बच्चों को नियमित भेजने की अपील……….

10
0

📍 सोनहत
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, सोनहत में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ आज से हो गया है। विद्यालय प्रबंधन ने इस अवसर पर अभिभावकों को सूचना जारी करते हुए बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील की है, ताकि उनकी पढ़ाई सुचारु रूप से प्रारंभ हो सके।

प्राचार्य द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि सत्र के पहले दिन से ही शैक्षणिक गतिविधियों की शुरुआत कर दी गई है। ऐसे में विद्यार्थियों की निरंतर उपस्थिति अत्यंत आवश्यक है, जिससे वे पाठ्यक्रम के साथ तालमेल बनाए रख सकें।

विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए कहा है कि बच्चों की नियमित उपस्थिति उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here