Home छत्तीसगढ़ सोनहत पंचायत में सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिरा, बहुमत नहीं जुटा...

सोनहत पंचायत में सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिरा, बहुमत नहीं जुटा पाए पंच……………

11
0

📍 सोनहत

ब्लॉक मुख्यालय की ग्राम पंचायत सोनहत में सरपंच मानमती सिंह के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव बहुमत के अभाव में गिर गया। शुक्रवार को जनपद पंचायत के सभा कक्ष में इस प्रस्ताव पर चर्चा और मतदान कराया गया, जहां पूरे घटनाक्रम के दौरान प्रशासन और पुलिस की कड़ी निगरानी रही।

जानकारी के अनुसार, पंचायत के कुल 20 वार्ड पंचों में से 19 पंच और सरपंच मतदान में शामिल हुए, जबकि एक पंच अनुपस्थित रहा। मतदान के दौरान 12 पंचों ने सरपंच के खिलाफ वोट डाले, वहीं 5 पंचों ने उनके पक्ष में मतदान किया। इसके अलावा 2 मत अमान्य घोषित किए गए।

अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के लिए सरपंच के खिलाफ कम से कम 15 मत आवश्यक थे, लेकिन केवल 12 मत मिलने के कारण प्रस्ताव गिर गया। इस दौरान सभा में काफी गहमागहमी का माहौल रहा, जिसे देखते हुए तहसीलदार संजय राठौर की उपस्थिति में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

प्रस्ताव गिरने के बाद सरपंच मानमती सिंह को राहत मिली है, जबकि विरोधी पक्ष को झटका लगा है। पंचायत क्षेत्र में इस घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here