Home एम.सी.बी. एमसीबी-21 जून को होगा नीट (यूजी)-2026 का आयोजन, जिले में बनाए गए...

एमसीबी-21 जून को होगा नीट (यूजी)-2026 का आयोजन, जिले में बनाए गए तीन परीक्षा केंद्र………..

12
0

एमसीबी/19 जून 2026/ राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट (यूजी)-2026 का आयोजन आगामी 21 जून 2026 (रविवार) को जिले में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा के सफल एवं सुचारू संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
जिला कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा का आयोजन दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक किया जाएगा। जिले में परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए तीन परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें केंद्रीय विद्यालय झगराखांड, केंद्रीय विद्यालय मनेंद्रगढ़ तथा शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेंद्रगढ़ शामिल हैं।
जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों से परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है। परीक्षा की पारदर्शिता एवं व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता के लिए जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। परीक्षार्थी एवं अभिभावक 07771-299057 तथा 8319310745 पर संपर्क कर सकते हैं। यह सुविधा प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here