Home एम.सी.बी. एमसीबी-प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित, जल्द शुरू होगी काउंसलिंग...

एमसीबी-प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित, जल्द शुरू होगी काउंसलिंग प्रक्रिया……….

12
0

एमसीबी/19 जून 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं (शैक्षणिक सत्र 2026-27) में प्रवेश हेतु आयोजित प्राक्चयन परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। यह जानकारी कार्यालय (आदिवासी विकास), मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा दी गई। कार्यालय आयुक्त, आदिवासी जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी परीक्षा परिणाम के अनुसार प्रवेश परीक्षा का आयोजन 10 मई 2026 को किया गया था। परीक्षा के बाद प्रकाशित मॉडल उत्तरों पर प्राप्त दावा-आपत्तियों का परीक्षण एवं निराकरण करने के उपरांत अंतिम परिणाम जारी किया गया है।
परीक्षा में शामिल विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक विभागीय वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर एवं मोबाइल नंबर दर्ज कर परीक्षा परिणाम तथा प्राप्तांक देख सकते हैं। इसके लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/ का उपयोग किया जा सकता है। विभाग ने बताया है कि प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरण के रूप में काउंसलिंग संबंधी विस्तृत सूचना शीघ्र ही विभागीय वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। अभ्यर्थियों एवं उनके पालकों से अपील की गई है कि वे काउंसलिंग, दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित अद्यतन जानकारी के लिए नियमित रूप से विभागीय वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।
प्रयास आवासीय विद्यालय राज्य के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराने की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं एवं उच्च शिक्षा के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here