Home कोरिया कोरिया-20 जून को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में मनाया जाएगा पीएम-किसान...

कोरिया-20 जून को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में मनाया जाएगा पीएम-किसान उत्सव दिवस प्रधानमंत्री के संबोधन का होगा लाइव प्रसारण, किसानों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश……..

12
0

कोरिया, 19 जून 2026/
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 20 जून 2026 को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में पीएम-किसान उत्सव दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा जिले के सभी जनपद पंचायतों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

जारी निर्देशों के अनुसार ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा अधिक से अधिक किसानों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायतों के उपयुक्त स्थानों पर प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी एवं किसान बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के दस्तावेजीकरण के लिए ईपीसीएस एप के माध्यम से फोटो एवं अन्य गतिविधियों का संकलन किया जाएगा। साथ ही अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों के माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा तथा किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्त एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी।

अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

जिला प्रशासन ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे अपने ग्राम पंचायत में आयोजित पीएम-किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों का लाभ उठाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here