Home छत्तीसगढ़ रायपुर-महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री कराने पर 50 प्रतिशत की छूट, रायपुर...

रायपुर-महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री कराने पर 50 प्रतिशत की छूट, रायपुर में 1 हजार से अधिक पंजीयन…………

8
0

रायपुर में महिलाओं के नाम पर संपत्ति रजिस्ट्री कराने पर मिलने वाली 50 प्रतिशत शुल्क छूट का सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए बड़ी संख्या में लोग महिलाओं के नाम पर जमीन और मकान की रजिस्ट्री करा रहे हैं।

रायपुर में पिछले मई माह में 2026 रजिस्ट्री हुई हैं, जिनमें 1105 महिलाओं के नाम पर हुई है। महिलाओं के नाम पर ज्यादा रजिस्ट्री की वजह जरूर पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट हो सकती है, लेकिन इसका फायदा महिलाओं को मिलने लगा है।

एक ओर जहां पंजीयन विभाग में महिलाओं के नाम पर प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री ज्यादा होने लगी है, वहीं महिलाएं प्रॉपर्टी की ऑनर भी बनने लगी हैं।

पंजीयन विभाता से मिली जानकारी के अनुसार मई में 1105 महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री हुई है। इससे महिलाएं जहां अब प्रॉपट्टी की मालिक कर गई है वहीं गई है वहीं उनके नाम से रजिस्ट्री होने से दिन शुष्क में 50 प्रतिशत की बचत भी हुई है। इस तरह महिलाओं ने बचत राशि के रूप में अपले अपने परिवारों को एक बड़ी राशि का फायदा भी कराया है।

जिन महिलाओं के नाम पर प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री हुई है, उनके परिवार को हजार रुपए से लेकर लगमता 1 लाख रुपए तक की बचत हुई है।

इस प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री में पंजीयन शुल्क छूट से पूर्व 1 लाख 99 हजार 160 रुपए था, जो 50 प्रतिशत छूट के बाद 99 हजार 580 रुपए लगा। इस तरह महिला को पंजीयन शुल्क में 9580 रुपए की छूट मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here