Home छत्तीसगढ़ सूरजपुर-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: 21 जून को जिले की सभी ग्राम पंचायतों...

सूरजपुर-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: 21 जून को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होगा सामूहिक योगाभ्यास ‘‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग‘‘ थीम पर केंद्रित रहेंगे आयोजन, सभी विभागों को आयुष विभाग के साथ समन्वय के निर्देश……………

8
0

सूरजपुर/18 जून 2026/ भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सूरजपुर जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत इकाई के प्रमुख स्थलों पर 21 जून 2026 को सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित विभागों एवं ग्राम पंचायतों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग‘ अर्थात स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग निर्धारित की गई है, जिसके अनुरूप जिले भर में होने वाले आयोजनों का स्वरूप तय किया जाएगा। निर्देशानुसार सभी संबंधित विभागों एवं ग्राम पंचायतों को आयुष विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। साथ ही योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और अधिकाधिक नागरिकों को इस अभियान से जोड़ने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 21 जून को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि योग को जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाने तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति समाज को जागरूक करने का उद्देश्य पूर्ण हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here