Home कोरिया कोरिया पत्रकारिता की धौंस और प्रभाव का खेल, आखिर कौन है यह...

कोरिया पत्रकारिता की धौंस और प्रभाव का खेल, आखिर कौन है यह समूह ?……………

16
0

जिला मुख्यालय कोरिया, बैकुंठपुर में जब से भाजपा की सत्ता आई है, तब से एक समूह सत्ता का लाभ उठाते हुए पत्रकारिता की धौंस जमाने में लगा हुआ है। पत्रकारिता में आए अभी चार दिन भी नहीं हुए हैं और लोगों के बीच वसूली का कारोबार शुरू होने की चर्चाएं होने लगी हैं। क्षेत्र में तरह-तरह की बातें सुनने को मिल रही हैं कि पत्रकारिता को तार-तार करने वाली नई पीढ़ी के कुछ पत्रकार समूह बनाकर अधिकारियों पर धौंस जमाते हुए पैसे वसूल रहे हैं। लोगों का यह भी आरोप है कि उनके परिवार के सदस्यों तक को धमकियां दी जाती हैं। कहा जाता है कि वे दावा करते हैं, “हमारे साथ बड़े-बड़े नेता हैं, कोई हमारा क्या कर लेगा। पुलिस भी हमारे इशारे पर चलती है।”

बैकुण्ठपुर के रहवासी लोग इस परिवार से त्रस्त हो चुके हैं, जो समाज में गलत माहौल फैला रहे हैं। इस संबंध में लोगों द्वारा शिकायत भी की गई है कि समूह में सप्लाई नहीं होती, लेकिन बिल लगा दिया जाता है। यह एक गंभीर चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे लोगों की गतिविधियों का आने वाले नगरीय निकाय और विधानसभा चुनावों पर क्या असर पड़ेगा, यह भी चिंता का विषय है। जो लोग इस तरह की लूट कर रहे हैं, वे व्यवस्था को नुकसान पहुँचा रहे हैं। पत्रकारिता शुरू किए अभी मुश्किल से तीन महीने ही हुए हैं, लेकिन सपने बहुत बड़े देखे जा रहे हैं। परिवार के किसी भी व्यक्ति की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, फिर भी पत्रकारिता को सेवा के बजाय एक व्यापार और कमाई का माध्यम बना दिया गया है।

क्या चैनल संचालक ऐसे लोगों को हटाएगा या उन पर प्रतिबंध लगाएगा? अगर संचालक कोई कार्रवाई नहीं करता है, तो आगे भी ऐसे लोगों के फोटो प्रकाशित होते रहेंगे, क्योंकि इसमें एक नहीं बल्कि दर्जनों लोग समर्थन में शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here