Home छत्तीसगढ़ ग्राम छिंगुरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रवेशोत्सव, नव विद्यार्थियों का...

ग्राम छिंगुरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रवेशोत्सव, नव विद्यार्थियों का हुआ भव्य स्वागत………….

16
0

छिंगुरा (दिनांक 16/06/2026):
नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिवस पर मा. शा. एवं प्रा. शा. छिंगरा में प्रवेशोत्सव बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसमें नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का पारंपरिक एवं आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नए विद्यार्थियों को पुस्तकें, ड्रेस, कॉपी एवं पेन वितरित किए गए। साथ ही बच्चों को मिठाई खिलाकर एवं तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया गया, जिससे विद्यालय का वातावरण उत्सवमय बन गया।

इस अवसर पर प्रधान पाठक नवीन पाण्डेय ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने एवं मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय के समस्त स्टाफ ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक किया। इस आयोजन से बच्चों और अभिभावकों में खास उत्साह देखने को मिला।

प्रवेशोत्सव के माध्यम से बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने और विद्यालय से जुड़ाव मजबूत करने का सराहनीय प्रयास किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here