Home छत्तीसगढ़ शहडोल-तहसीलदार के आदेश की खुली अवहेलना: 7 दिन में बेदखली के निर्देश,...

शहडोल-तहसीलदार के आदेश की खुली अवहेलना: 7 दिन में बेदखली के निर्देश, महीनों बाद भी कार्रवाई शून्य……….

20
0

विशेष समाचार- बेनी माधव कुशवाहा
(डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर शहडोल)

जयसिंहनगर (शहडोल)।

तहसील जयसिंहनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुदरी में प्रशासनिक लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। दिनांक 15 मई 2026 को तहसीलदार द्वारा स्पष्ट आदेश जारी कर अवैध कब्जाधारियों को 7 दिवस के भीतर बेदखल करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन आज तक न तो पटवारी हल्का कुदरी और न ही ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा कोई ठोस कार्रवाई की गई है।

प्राप्त दस्तावेज के अनुसार, ग्राम कुदरी की शासकीय भूमि पर कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है।

मामले की सुनवाई के बाद तहसीलदार ने कब्जा हटाने और संबंधित व्यक्तियों को भूमि से बेदखल करने का आदेश पारित किया था। इसके बावजूद आदेश का पालन न होना प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है।

ग्रामीणों और हितग्राहियों का आरोप है कि पटवारी एवं सरपंच की उदासीनता के चलते अवैध कब्जाधारियों को संरक्षण मिल रहा है। जहां एक ओर हितग्राही न्याय के लिए भटक रहे हैं, वहीं जिम्मेदार अधिकारी आदेश को ठंडे बस्ते में डालकर बैठे हैं।

स्थिति यह है कि शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद जमीनी स्तर पर कोई अमल नहीं हो रहा, जिससे शासन की मंशा और कानून व्यवस्था दोनों पर असर पड़ रहा है।

हितग्राही पक्ष का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे।

अब बड़ा सवाल यह है कि:
क्या प्रशासन अपने ही आदेशों को लागू कराने में असमर्थ है, या फिर स्थानीय स्तर पर मिलीभगत के चलते कार्रवाई रोकी जा रही है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here