Home छत्तीसगढ़ जयसिंहनगर (शहडोल)-भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर खराब, ग्राम पंचायत सीधी के ग्रामीण बिजली...

जयसिंहनगर (शहडोल)-भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर खराब, ग्राम पंचायत सीधी के ग्रामीण बिजली संकट से परेशान…..

21
0

विशेष समाचार – बेनी माधव कुशवाहा
(डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर शहडोल)

जयसिंहनगर (शहडोल)। विकासखंड जयसिंहनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत सीधी में पोखरी तालाब के पास लगा 100 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से क्षेत्र के कई घरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। भीषण गर्मी के बीच बिजली न मिलने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि वे नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान करते हैं, इसके बावजूद उन्हें आवश्यक विद्युत सुविधा नहीं मिल पा रही है। लोगों ने बिजली विभाग पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल बकाया है,
विभाग उनके कनेक्शन काटने की कार्रवाई करता है,
लेकिन जो उपभोक्ता समय पर बिल जमा करते हैं उन्हें भी बिजली से वंचित रहना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पेयजल व्यवस्था, पंखे, कूलर तथा अन्य विद्युत उपकरण बंद पड़े हैं, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि खराब ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

ग्रामीणों की मांग:

खराब 100 केवीए ट्रांसफार्मर को तत्काल बदला जाए।

नियमित बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को शीघ्र बिजली सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

विद्युत आपूर्ति बाधित होने से हो रही समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here