Home कोरिया कोरिया-संभाग की पहली ‘अटल आरोग्य लैब’ बनी मरीजों के लिए वरदान ...

कोरिया-संभाग की पहली ‘अटल आरोग्य लैब’ बनी मरीजों के लिए वरदान जिला अस्पताल में 134 प्रकार की जांचें निःशुल्क, अब तक 4,930 मरीजों को मिला लाभ…………

30
0

कोरिया, 12 जून 2026/ जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में जिला अस्पताल में स्थापित ‘अटल आरोग्य लैब’ मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। आधुनिक तकनीक और अत्याधुनिक मशीनों से सुसज्जित इस लैब के माध्यम से अब लोगों को महंगी पैथोलॉजी जांचों के लिए निजी लैबों का रुख नहीं करना पड़ रहा है।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने 30 मई 2026 को इस लैब का शुभारंभ किया था। यह संभाग की पहली अटल आरोग्य लैब है, जहां मरीजों को लगभग 134 प्रकार की विभिन्न जांचें पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।

विशेष रूप से आदिवासी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए यह सुविधा किसी वरदान से कम नहीं है। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को अब जांच के लिए अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ रहा है, जिससे उनके समय और धन दोनों की बचत हो रही है। साथ ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो रही हैं।

जिला अस्पताल में संचालित इस आधुनिक लैब में प्रतिदिन 120 से 140 मरीजों के रक्त नमूनों की जांच की जा रही है। अत्याधुनिक मशीनों की सहायता से जांच रिपोर्ट कम समय में और अधिक सटीकता के साथ उपलब्ध कराई जा रही है।

लैब के शुभारंभ के बाद से अब तक 4,930 मरीजों की विभिन्न जांचें की जा चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अटल आरोग्य लैब के संचालन से जिले के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं तथा सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के प्रति लोगों का भरोसा भी बढ़ा है।

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में यह पहल न केवल मरीजों को राहत प्रदान कर रही है, बल्कि ग्रामीण और आदिवासी अंचलों तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here