Home एम.सी.बी. एमसीबी-प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना से युवाओं को मिलेगा रोजगार कौशल और आर्थिक सहायता...

एमसीबी-प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना से युवाओं को मिलेगा रोजगार कौशल और आर्थिक सहायता का अवसर 9,000 प्रतिमाह छात्रवृत्ति, 6,000 एकमुश्त अनुदान तथा 6 से 9 माह की इंटर्नशिप का लाभ……….

11
0

एमसीबी/12 जून 2026/ भारत सरकार द्वारा युवाओं को उद्योगों से जोड़कर उन्हें व्यावहारिक कार्य अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) संचालित की जा रही है। योजना के अंतर्गत पात्र युवाओं को प्रतिष्ठित संस्थानों एवं उद्योगों में इंटर्नशिप का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे रोजगारोन्मुखी कौशल विकसित कर सकें और भविष्य में बेहतर रोजगार प्राप्त कर सकें।
योजना के तहत चयनित युवाओं को 9,000 प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त 6,000 की एकमुश्त वित्तीय सहायता भी दी जाएगी। युवाओं को उनकी रुचि एवं उपलब्ध अवसरों के अनुसार 6 अथवा 9 माह की अवधि की इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा, जिससे उन्हें वास्तविक कार्यस्थल का अनुभव प्राप्त होगा। जिला प्रशासन ने जिले के सभी पात्र एवं इच्छुक युवाओं से इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाने की अपील की है। यह योजना युवाओं को न केवल आर्थिक सहयोग प्रदान करेगी, बल्कि उनके कौशल विकास, व्यक्तित्व निर्माण तथा रोजगार संभावनाओं को भी सशक्त बनाएगी। युवाओं, अभिभावकों, शैक्षणिक संस्थानों एवं जनप्रतिनिधियों से अनुरोध है कि वे योजना की जानकारी अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाएं, ताकि जिले के पात्र युवक-युवतियां इस अवसर का लाभ लेकर अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ा सकें। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया के लिए निर्धारित पोर्टल अथवा संबंधित विभागीय कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here