Home एम.सी.बी. एमसीबी-प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में आवेदन आमंत्रित जिले के युवाओं के लिए रोजगार,...

एमसीबी-प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में आवेदन आमंत्रित जिले के युवाओं के लिए रोजगार, कौशल विकास और औद्योगिक अनुभव प्राप्त करने का सुनहरा अवसर…………

9
0

एमसीबी/12 जून 2026/ भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PM Internship Scheme- PMIS) के अंतर्गत देश की प्रतिष्ठित कंपनियों एवं उद्योगों में इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह योजना युवाओं को वास्तविक कार्यस्थल का अनुभव प्रदान कर उन्हें रोजगार के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
योजना के तहत चयनित अभ्यर्थियों को 9,000 प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त 6,000 का एकमुश्त अनुदान भी दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को 6 माह अथवा 9 माह की अवधि के लिए विभिन्न उद्योगों एवं संस्थानों में इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा। इंटर्नशिप पूर्ण होने पर प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाएगा, जिससे युवाओं को भविष्य में रोजगार एवं कौशल विकास के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) के पात्र युवा, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, स्नातक तथा अन्य तकनीकी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी एवं उत्तीर्ण अभ्यर्थी इस योजना का लाभ उठाकर अपने करियर को नई दिशा दे सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन, पंजीयन एवं मार्गदर्शन की निःशुल्क सुविधा शासकीय पॉलिटेक्निक चिरमिरी में उपलब्ध कराई गई है। इच्छुक अभ्यर्थी सहायता एवं मार्गदर्शन के लिए 9641124873 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने जिले के सभी पात्र युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं और निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन कर अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाएं। आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here