सूरजपुर/12 जून 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 की कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु आयोजित प्राक्चयन परीक्षा का संशोधित मॉडल उत्तर विभागीय वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि यह प्रवेश परीक्षा 10 मई 2026 को आयोजित की गई थी।
परीक्षा के उपरांत 20 मई 2026 को मॉडल उत्तर जारी किए गए थे, जिस पर अभ्यर्थियों से दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई थी। दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 मई 2026 निर्धारित की गई थी। प्राप्त सभी दावा-आपत्तियों का विधिवत परीक्षण एवं निराकरण करने के उपरांत प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालयों की कक्षा 9वीं प्रवेश प्राक्चयन परीक्षा का संशोधित मॉडल उत्तर विभागीय वेबसाइट https:\\eklavya.cg.nic.in पर प्रदर्शित कर दिया गया है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर संशोधित मॉडल उत्तर का अवलोकन कर सकते हैं।
Home छत्तीसगढ़ सूरजपुर-प्रयास आवासीय विद्यालयों की कक्षा 9वीं प्रवेश प्राक्चयन परीक्षा का संशोधित मॉडल...

