Home छत्तीसगढ़ जयसिंहनगर/शहडोल -नल-जल योजना फेल: चितरांव के ग्रामीण बूंद-बूंद को तरसे, प्रशासन पर...

जयसिंहनगर/शहडोल -नल-जल योजना फेल: चितरांव के ग्रामीण बूंद-बूंद को तरसे, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

19
0

📍 जयसिंहनगर/शहडोल से विशेष रिपोर्ट
Ganesh Soni

जिला शहडोल के जनपद पंचायत जयसिंहनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत चितरांव में केंद्र व राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना पूरी तरह से फेल होती नजर आ रही है।

ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना का लाभ आज तक गांववासियों को नहीं मिल सका है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर “वशिष्ठ समाचार” के माध्यम से पहले भी जिला प्रशासन को अवगत कराया गया था, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंगी।

गर्मी के इस भीषण मौसम में गांव के लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं, जबकि जिम्मेदार अधिकारी कार्यालयों में बैठकर आराम फरमा रहे हैं।

ग्रामवासियों का आरोप है कि शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना अधिकारियों और पंचायत सचिव की जिम्मेदारी होती है,

लेकिन यहां साफ तौर पर लापरवाही देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि “हम जिएं या मरें, इससे अधिकारियों को कोई फर्क नहीं पड़ता।”

कानूनी कार्रवाई की मांग
इस पूरे मामले में ग्राम पंचायत चितरांव के सचिव पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन शहडोल से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो यह मामला और गंभीर हो सकता है।

नल-जल योजना की तत्काल जांच कराई जाए

दोषी अधिकारियों व पंचायत सचिव पर कार्रवाई हो

गांव में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए

उच्च स्तर से निगरानी कर समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए

यदि प्रशासन अब भी नहीं जागा, तो यह सिर्फ एक गांव की समस्या नहीं रहेगी, बल्कि पूरे क्षेत्र में सरकारी योजनाओं की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न खड़ा करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here