Home छत्तीसगढ़ शहडोल- तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौके...

शहडोल- तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत……………

22
0

विशेष समाचार (बेनी माधव कुशवाहा डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर शहडोल) 

शहडोल। जिला शहडोल के विकासखंड जयसिंहनगर अंतर्गत सीधी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ओदारी नर्सरी के पास भजनलाल, निवासी तेंदुलकर, अपनी मोटरसाइकिल से कुदरी से सीधी की ओर जा रहा था।
इसी दौरान उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि भजनलाल को गंभीर चोटें आईं और उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई तथा पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर सीधी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

इस हृदयविदारक घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है तथा मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने वाहन चालकों से सड़क पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here