Home छत्तीसगढ़ शहडोल। जिले के जयसिंहनगर रास्ते पर फैला बिजली का केबल बना खतरा,...

शहडोल। जिले के जयसिंहनगर रास्ते पर फैला बिजली का केबल बना खतरा, ग्रामीणों ने की तत्काल सुधार की मांग……….

21
0

विशेष समाचार (बेनी माधव कुशवाहा डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर शहडोल)

शहडोल। जिले के जयसिंहनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत दरैन के वार्ड क्रमांक 4 में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण रास्ते पर फैला बिजली का केबल तार ग्रामीणों के लिए गंभीर खतरा बन गया है। ग्रामीणों के अनुसार केबल तार मुख्य आवागमन मार्ग पर पड़ा हुआ है,
जहां से प्रतिदिन साइकिल, मोटरसाइकिल तथा पैदल लोगों का आवागमन होता है।

बताया जा रहा है कि इसी मार्ग से छोटे-छोटे बच्चे भी स्कूल एवं अन्य कार्यों के लिए आते-जाते हैं।
सड़क पर फैले केबल तार में फंसकर कभी भी दुर्घटना हो सकती है। इसके अलावा पशुओं के लिए भी यह तार खतरे का कारण बना हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में तार में फाल्ट या करंट प्रवाहित होने की स्थिति उत्पन्न होने पर जान-माल की हानि की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। बावजूद इसके संबंधित विभाग द्वारा अब तक समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए मार्ग पर फैले केबल तार को तत्काल व्यवस्थित किया जाए, ताकि किसी अप्रिय घटना से पहले समस्या का निराकरण हो सके।

ग्रामीणों का आरोप है कि यदि समय रहते सुधार कार्य नहीं किया गया और कोई दुर्घटना घटित होती है, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित विद्युत विभाग की होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here