Home कोरिया कोरिया (छत्तीसगढ़)-भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हुआ भैंसवार: श्रीमद्भागवत कथा का भव्य...

कोरिया (छत्तीसगढ़)-भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हुआ भैंसवार: श्रीमद्भागवत कथा का भव्य एवं सफल आयोजन संपन्न…………

17
0

कोरिया (छत्तीसगढ़)
| विशेष संवाददाता नीलेश सोनी

जिला कोरिया के ग्राम भैंसवार में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ने भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। ओंकारेश्वर वनस्थली गौ संरक्षण समिति, कैलासपुर (सोनहत) के तत्वावधान में संपन्न यह धार्मिक आयोजन अत्यंत भव्य, सुव्यवस्थित एवं प्रेरणादायक रहा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्मलाभ अर्जित किया।

इस पावन अवसर पर कथा का दिव्य एवं रसपूर्ण वाचन परम श्रद्धेय पंडित हेरंब कृष्ण दीक्षित (सोनू महाराज जी) द्वारा किया गया। उनके श्रीमुख से प्रवाहित श्रीमद्भागवत महापुराण की अमृतवाणी ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिससे संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

आयोजन के दौरान सेवा और समर्पण की अद्भुत मिसाल देखने को मिली। प्रतिदिन डेढ़ क्विंटल से अधिक चावल का भंडारा तैयार किया गया, जिसका प्रसाद हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया। साथ ही हलुआ एवं खीर का वितरण भी श्रद्धापूर्वक किया गया। इस आयोजन ने सामाजिक एकता, सहयोग और धार्मिक आस्था का सशक्त संदेश दिया।

समिति के अध्यक्ष श्री बाल्मीक दुबे ने आयोजन की सफलता पर सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं दानदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने समाज के सभी धर्मप्रेमी लोगों से अपील की कि वे भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित कराने के लिए आगे आएं तथा धर्म, संस्कृति और गौसंरक्षण के कार्यों में सक्रिय योगदान दें।

उन्होंने विशेष रूप से गौसेवा एवं आगामी धार्मिक आयोजनों के लिए समाज के दानदाताओं से यथाशक्ति सहयोग करने का आह्वान किया, ताकि इस प्रकार के पुण्य कार्य निरंतर संचालित होते रहें।

📞 संपर्क: 8120640442

🚩 जय श्री राधे-कृष्ण
🚩 जय श्रीमद्भागवत महापुराण
🚩 जय गौ माता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here