Home छत्तीसगढ़ शहडोल-“कलम की ताकत से बदलेगा सिस्टम: वशिष्ठ टाइम्स का जागरूकता अभियान”……..

शहडोल-“कलम की ताकत से बदलेगा सिस्टम: वशिष्ठ टाइम्स का जागरूकता अभियान”……..

46
0

— गणेश सोनी
सिटी रिपोर्टर, वशिष्ठ टाइम्स (शहडोल)

शहडोल।

वशिष्ठ टाइम्स के सिटी रिपोर्टर गणेश सोनी ने आम नागरिकों से एकजुट होकर देश की अखंडता बनाए रखने और सिस्टम में व्याप्त खामियों को सुधारने का आह्वान किया है।

उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि हम अपने व्यवहार और सोच में सकारात्मक बदलाव लाएं तथा सरकारी विभागों में मौजूद गड़बड़ियों को सुधारने के लिए जागरूक प्रयास करें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पत्रकारिता का उद्देश्य किसी को डराना, धमकाना या प्रताड़ित करना नहीं है, बल्कि समाज में न्याय, पारदर्शिता और जवाबदेही स्थापित करना है। “कलम की ताकत सबसे बड़ी ताकत है, और इसी के माध्यम से हम व्यवस्था में सुधार ला सकते हैं,” उन्होंने कहा।

गणेश सोनी ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने अधिकारों को समझें और एक-दूसरे के साथ मिलकर न्याय दिलाने के लिए आगे आएं। उन्होंने यह भी कहा कि जब समाज संगठित होकर सकारात्मक दिशा में कार्य करता है, तब बदलाव अवश्य संभव होता है।

अंत में उन्होंने देशवासियों को एकजुटता का संदेश देते हुए “जय हिंद, जय भारत” के साथ अपनी बात समाप्त की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here