Home छत्तीसगढ़ रायपुर- छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई गति! दिल्ली में CM साय...

रायपुर- छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई गति! दिल्ली में CM साय और BJP अध्यक्ष की अहम मुलाकात, इस मुद्दों पर होगी चर्चा……….

22
0

 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने दो दिवसीय दिल्ली दौरे के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, केंद्र-राज्य समन्वय और छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को नई गति देने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बैठक में प्रदेश में चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ आगामी योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

दिल्ली में हुई इस अहम बैठक में भाजपा संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने को लेकर भी मंथन हुआ। आगामी राजनीतिक गतिविधियों, बूथ स्तर पर संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच चर्चा होने की जानकारी सामने आई है।

छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन से पुराना जुड़ाव रहा है। वे वर्ष 2021 से 2024 तक छत्तीसगढ़ भाजपा के सह-प्रभारी रहे। इसके बाद लोकसभा चुनाव 2024 में उन्हें प्रदेश का चुनाव प्रभारी बनाया गया था। जुलाई 2024 तक उन्होंने राज्य प्रभारी के रूप में संगठन की जिम्मेदारी संभाली थी।

मुख्यमंत्री का यह दिल्ली दौरा केवल राजनीतिक मुलाकात तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे विकास परियोजनाओं और केंद्र-राज्य समन्वय के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में कई नई योजनाओं और परियोजनाओं को गति मिल सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here