छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र और योग साधक भोजेन्द्र कुमार साहू ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धमतरी जिला सहित प्रदेश का मान बढ़ाया है। धमतरी जिले के एक छोट से गांव खरतुली के रहने वाले भोजेन्द्र साहू का चयन प्रथम वल्र्ड योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में बतौर निर्णायक (जज) के रूप मेंं हुआ है।
गुजरात के अहमदाबाद में 4 जून से 8 जून तक होने वाले इसे ऐतिहासिक चैम्पियनशिप में विश्व के 61 से अधिक देशों के खिलाड़ी और विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं।
भोजेन्द्र साहू ने बताया कि योगासन सीखने के दौरान उनकी मुलाकात योग गुरू जयंत भारती से हुई।पत्रिका से चर्चा में भोजेन्द्र साहू ने कहा कि उनका लक्ष्य अब ओलंपिक और कॉमन वेल्थ गेम्स में जज की भूमिका निभाने का है।

साथ ही आने वाले समय में भारत से अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कोच और जज निकालने की तैयारी है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल में भारत को ज्यादा से ज्यादा मेडल दिलाने का लक्ष्य है। इससे पहले वे खेलों इंडिया, इंडियन ओलंपिक, एशियन चैम्पियनशिप, अस्मिता खेलों इंडिया वूमेन्स लीग जैसी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जज की भूमिका निभा चुके हैं।
धमतरी जिले के एक छोट से गांव खरतुली के रहने वाले भोजेन्द्र साहू का चयन प्रथम वल्र्ड योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में बतौर निर्णायक (जज) के रूप मेंं हुआ है। गुजरात के अहमदाबाद में 4 जून से 8 जून तक होने वाले इसे ऐतिहासिक चैम्पियनशिप में विश्व के 61 से अधिक देशों के खिलाड़ी और विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं।

