विशेष समाचार (बेनी माधव कुशवाहा डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर शहडोल)
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के जयसिंहनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत तेंदूडोल में बना सामुदायिक स्वच्छता परिसर इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। स्वच्छता के उद्देश्य से निर्मित यह परिसर अब कचरे का अड्डा बनता जा रहा है,
जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार परिसर के आसपास गंदगी का अंबार लगा हुआ है तथा नियमित साफ-सफाई नहीं होने के कारण दुर्गंध फैल रही है। परिसर में पानी की कोई व्यवस्था नहीं है जगह-जगह कचरा फैला रहने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत द्वारा स्वच्छता व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

विशेष रूप से ग्राम पंचायत सरपंच एवं सचिव की लापरवाहीं बरती जा रही है
गर्मी के मौसम में गंदगी और कचरे के कारण बीमारी फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सामुदायिक स्वच्छता परिसर की नियमित साफ-सफाई कराई जाए तथा परिसर को पुनः उपयोग योग्य बनाया जाए।

ग्रामीणों का कहना है कि शासन द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए गए ऐसे परिसरों का उद्देश्य गांव में स्वच्छता बनाए रखना है, लेकिन लापरवाही के चलते यह योजना प्रभावित होती दिखाई दे रही है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस समस्या पर कब तक कार्रवाई करता है।

