छग के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। बिलासपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनता को पेट्रोल बचाने और सोना नहीं खरीदने की सलाह देते हैं,
जबकि खुद लगातार विदेश दौरों पर जा रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी अब “मेलोडी खाओ, खुद जान जाओ वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं।
देश की जनता महंगाई से परेशान है। उन्होंने रामभद्राचार्य और कथावाचक धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि रामभद्राचार्य अपने चले धीरेन्द्र शास्त्री से पेट्रोल डीजल के दाम कम कराने की पर्ची निकलवाल ले।

सूरजपुर मामले का जिर करते हुए बघेल ने कहा कि बिना हथियार बरामद हुए भी आर्मस एक्ट का मामला दर्ज कर दिया गया। वहीं कॉकरोच जनता पार्टी पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि युवाओं में सरकार के खिलाफ नाराजगी बढ़ रही है,
बघेल ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कवर्धा में आदिवासी महिला से गैंगरेप, मुख्यमंत्री के क्षेत्र में महिला की आत्महत्या और मरवाही में सराफा कारोबारी की लूट के बाद हत्या जैसी घटनाएं हो रही हैं।
वहीं कॉकरोच जनता पार्टी वाले बयान पर उन्होंने कहा कि, वे किसी दूसरी पार्टी के सदस्य हैं, तो उसे सपोर्ट कैसे करेंगे। मोदी के नेतृत्व में चल रही व्यवस्था से युवा संतुष्ट नहीं हैं।

