भोपाल/शहडोल
( रिपोर्ट: गणेश सोनी,
सिटी रिपोर्टर, जिला शहडोल
प्रदेश में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए मध्य प्रदेश शिक्षक संघ ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के ग्रीष्मकालीन अवकाश को 30 जून तक बढ़ाने की मांग उठाई है।
इस संबंध में संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ. क्षत्रवीर सिंह राठौर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा मंत्री Rao Uday Pratap Singh से भेंट कर ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल में उज्जैन संभाग के संभागीय सचिव दिग्विजय सिंह चौहान, जिला कोषाध्यक्ष सीताराम सिसोदिया तथा भोपाल संभाग के संगठन मंत्री विनोद मालवीय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान समय में पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का असर जारी है, जिससे आम जनजीवन के साथ-साथ शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

ऐसी परिस्थितियों में ग्रीष्मकालीन अवकाश को 30 जून तक बढ़ाया जाना आवश्यक है।
शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की मांग को गंभीरता से लेते हुए तत्काल नोटशीट तैयार कर विभाग को भेजने के निर्देश दिए हैं। विभाग द्वारा जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी होने की संभावना जताई जा रही है।
संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ. क्षत्रवीर सिंह राठौर ने मंत्री के सकारात्मक रुख पर आभार व्यक्त किया।

