Home अंबिकापुर अंबिकापुर- सरगुजा में बंद रहीं मेडिकल दुकानें, केमिस्ट बोले- ऑनलाइन दवाइयां...

अंबिकापुर- सरगुजा में बंद रहीं मेडिकल दुकानें, केमिस्ट बोले- ऑनलाइन दवाइयां सेहत कर रहीं खराब, विरोध में निकाली रैली………….

18
0

अंबिकापुर। ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (एआईओसीडी) के तत्वावधान में सरगुजा के केमिस्टों द्वारा भी ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री का विरोध किया जा रहा है।

इसी कड़ी में अंबिकापुर समेत सरगुजा संभाग में संचालित सभी मेडिकल दुकानें बंद रहीं। मेडिकल दुकान संचालकों ने विरोध में अंबिकापुर शहर में बाइक-स्कूटी रैली निकाली और ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री बंद करने सरकार से मांग की।

ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के देशव्यापी मेडिकल दुकानें बंद रखने का असर अंबिकापुर में भी देखने को मिला। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ के आह्वान पर यहां की दवा दुकानें  पूरी तरह बंद रहीं।

ऑनलाइन आने वाली दवाओं की गुणवत्ता, उनके स्रोत और सत्यता का कोई पुख्ता मानक या रिकॉर्ड नहीं है, जिससे इसके दुरुपयोग और नशे की प्रवृत्ति बढऩे की चिंताजनक स्थिति पैदा हो रही है। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ द्वारा शहर के अग्रसेन चौक से जयस्तंभ चौक, महामाया चौक, संगम चौक, देवीगंज रोड होते हुए घड़ी चौक तक बाइक रैली भी निकाली गई।

सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने चेतवानी दी है कि यदि सरकार द्वारा ऑनलाइन दवाओं की अनियंत्रित बिक्री पर कोई ठोस रोक या कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो केमिस्ट एसोसिएशन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को विवश होंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here