Home छत्तीसगढ़ शहडोल- गंगा दशहरा पर जल संरक्षण का संकल्प: ग्राम कुबरा में भव्य...

शहडोल- गंगा दशहरा पर जल संरक्षण का संकल्प: ग्राम कुबरा में भव्य कलश यात्रा, तालाब सफाई और जनजागरण अभियान……….

28
0

विशेष समाचार
रिपोर्ट/बेनी माधव कुशवाहा
जिला रिपोर्टर शहडोल

मध्यप्रदेश के ग्राम पंचायत कुबरा में दिनांक 25 मई 2026, सोमवार को गंगा दशहरा के पावन अवसर पर जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह आयोजन प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विवेक पाण्डेय के नेतृत्व तथा ब्लॉक समन्वयक ऋतिक दास मिश्रा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा एवं शोभा यात्रा के साथ हुई, जिसमें ग्रामीणों, मातृशक्ति, युवाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह यात्रा ग्राम कुबरा से निकलकर कइहा तालाब स्थित हनुमान मंदिर तक पहुंची, जहां विधि-विधान से कलश स्थापना, पूजन-अर्चन, आरती एवं वंदन किया गया।

इस अवसर पर जल संरक्षण को लेकर एक सशक्त संदेश दिया गया। ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर स्वयं श्रमदान करते हुए खरपतवार निकाला और तालाब की सीढ़ियों की साफ-सफाई की।

इसके पश्चात मंदिर परिसर में चौपाल का आयोजन कर उपस्थित जनसमूह ने जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन एवं जैव विविधता को सुरक्षित रखने का सामूहिक संकल्प लिया।

चौपाल में “जल है तो कल है” के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए लोगों ने अधिक से अधिक पौधरोपण करने, जल का अपव्यय रोकने, सोख्ता गड्ढों के माध्यम से जल को भूमिगत करने तथा प्रत्येक बूंद जल को संरक्षित रखने की शपथ ली।

इस जनहितकारी कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक ऋतिक दास मिश्रा, नवांकुर संस्था सेक्टर 01 जयसिंहनगर के कार्यक्रम समन्वयक पवन तिवारी, ग्राम पंचायत कुबरा के सरपंच शेषमनी पाल, समाजसेवी ओम प्रकाश पयासी, अधिवक्ता नरेन्द्र शुक्ला, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार रजक सहित संदीप तिवारी, छोटे लाल साहू, अनिल गौतम, उमेश गुप्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

प्रशासन की सकारात्मक पहल और जनसहभागिता का उदाहरण
यह आयोजन न केवल जिला प्रशासन की सक्रियता को दर्शाता है, बल्कि यह भी सिद्ध करता है कि जब शासन और समाज मिलकर कार्य करते हैं, तो जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर व्यापक जनजागरूकता संभव है।

ग्राम कुबरा का यह प्रयास अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी एक प्रेरणास्रोत बनकर उभर रहा है।

गंगा दशहरा के इस पावन अवसर पर ग्राम कुबरा ने यह संदेश दिया कि जल संरक्षण केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा कर्तव्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here