📍 शहडोल, मध्य प्रदेश
| विशेष रिपोर्ट. गणेश सोनी
City reporter
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के जयसिंहनगर क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां चुंदी नदी के पास दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि दोनों ट्रकों के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और चालक अंदर ही फंस गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया।
काफी मशक्कत के बाद दोनों ट्रकों के चालकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। गंभीर रूप से घायल चालकों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर
केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त, चालक फंसे
पुलिस व ग्रामीणों ने मिलकर किया रेस्क्यू
दोनों चालक गंभीर रूप से घायल
तेज रफ्तार हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है।

