Home छत्तीसगढ़ “जल-जंगल-जमीन की रक्षा का संकल्प: गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम...

“जल-जंगल-जमीन की रक्षा का संकल्प: गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम का सोनहत दौरा जल्द”सोनहत में होगा जनसंपर्क का बड़ा आगाज़ स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में उत्साह, क्षेत्रीय राजनीति में बढ़ेगा नया जोश………….

24
0

खबर /Nilesh sony

सोनहत क्षेत्र में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म होता नजर आ रहा है।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम के प्रस्तावित दौरे को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, श्याम सिंह मरकाम जल्द ही सोनहत क्षेत्र का दौरा करेंगे, जहां वे जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और क्षेत्र की समस्याओं को करीब से समझेंगे।

उनके आगमन की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है और संगठन को मजबूत करने की तैयारियां तेज हो गई हैं।

श्याम सिंह मरकाम को एक सरल, मिलनसार और जुझारू नेता के रूप में जाना जाता है।
उनकी जनता के बीच मजबूत पकड़ है और वे लगातार जल, जंगल और जमीन की रक्षा के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

अपने संदेश में उन्होंने क्षेत्रवासियों से कहा कि, “मैं आपका बेटा, आपका लाल बनकर आपके बीच आ रहा हूं। क्षेत्र के विकास और अधिकारों की लड़ाई हम सब मिलकर लड़ेंगे।”

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी आगामी चुनावों को लेकर भी सक्रिय नजर आ रही है। पार्टी का लक्ष्य जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत कर सत्ता तक पहुंच बनाना है।

स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनसमर्थन जुटाने में लगे हुए हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस दौरे से सोनहत और आसपास के क्षेत्रों में पार्टी की स्थिति और मजबूत हो सकती है, जिससे आगामी चुनावों में नया समीकरण देखने को मिल सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here