बेनी माधव कुशवाहा (डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर) शहडोल
(ग्राम चित्रराव में जल संकट गहराया,) पंचायत
और पीएचई विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल
मध्य प्रदेश के शहडोल जिला अंतर्गत जयसिंहनगर विकासखंड के ग्राम चित्रराव में नल-जल योजना पिछले लगभग 5 महीनों से बंद पड़ी है, जिससे ग्रामीणों को भीषण गर्मी के बीच भारी जल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
गांव के लोगों का कहना है कि पानी की टंकी और सप्लाई व्यवस्था ठप होने के कारण उन्हें दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है।
सूत्रों के अनुसार, कई बार ग्राम पंचायत और संबंधित विभाग को सूचना देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गर्मी के इस मौसम में हालात और भी गंभीर हो गए हैं, खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इस समस्या के पीछे ग्राम पंचायत और पीएचई (लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी) विभाग की लापरवाही हो सकती है। यदि समय रहते योजना की मरम्मत और संचालन शुरू नहीं किया गया, तो स्थिति और विकट हो सकती है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द हस्तक्षेप कर नल-जल योजना को चालू कराने की मांग की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

