Home छत्तीसगढ़ जगदलपुर – अमित शाह का बड़ा ऐलान! बस्तर के हर आदिवासी को...

जगदलपुर – अमित शाह का बड़ा ऐलान! बस्तर के हर आदिवासी को मिलेगी गाय-भैंस, बनेगा डेयरी नेटवर्क………..

13
0

छत्तीसगढ़. के बस्तर में पहली बार आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद के खात्मे का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है।

उन्होंने बस्तर के हर आदिवासी परिवार को गाय-भैंस देने और 6 महीने में बड़ा डेयरी नेटवर्क तैयार करने की घोषणा की।

बस्तर अब तेजी से नक्सल मुक्त क्षेत्र की ओर बढ़ चुका है। उन्होंने पूर्व भूपेश बघेल सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार से नक्सल उन्मूलन में अपेक्षित सहयोग नहीं मिला।

गृहमंत्री ने बताया कि बस्तर में सुरक्षा बलों के बनाए गए 70 कैंपों में से करीब एक-तिहाई कैंपों को अब ‘वीर शहीद गुंडाधर सेवा डेरा’ के रूप में विकसित किया जाएगा।

अमित शाह ने बस्तर के विकास के लिए नई योजना की घोषणा करते हुए कहा कि हर आदिवासी महिला को पशुपालन से जोड़ा जाएगा। इसके तहत बस्तर के हर आदिवासी परिवार को एक गाय और एक भैंस देने की योजना है। उन्होंने दावा किया कि अगले 6 महीनों में बस्तर में बड़ा डेयरी नेटवर्क तैयार होगा

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here