Home अंबिकापुर अंबिकापुर- मैनपाट घूमकर लौट रही महिला टूरिस्ट की सडक़ हादसे में मौत………….

अंबिकापुर- मैनपाट घूमकर लौट रही महिला टूरिस्ट की सडक़ हादसे में मौत………….

21
0

अंबिकापुर. मैनपाट घूमकर लौट रही महिला पर्यटक की सडक़ हादसे में मौत हो गई। एनएच किनारे खाना खाना उसके लिए काल बन गया।

दरअसल बलौदा बाजार से 30 से 35 लोग बस में सवार होकर मैनपाट घूमने आए थे। मैनपाट घूमने के बाद सभी 21 मई को वापस लौट रहे थे। रास्ते में बस रोककर सभी ने खाना पकाया और खाया। महिला जूठे पत्तल फेंकने के लिए सडक़ पर कर रही थी। इसी बीच तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

उसे गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार के भाटापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुरमा निवासी देवकी बाई पाल पति विशंभर पाल उम्र ५५ वर्ष परिवार व अन्य लोगों के साथ बस से मैनपाट घूमने आई थी।

टक्कर मारने  के बाद वाहन चालक वहां से फरार हो गया। यह देख वहां मौजूद महिला के पति समेत अन्य पर्यटक पहुंचे।वाहन की टक्कर से महिला के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आई थीं।

शुक्रवार को शव का पीएम के पश्चात शव परिजन को सौंप दिया गया। महिला की मौत से उसके पति समेत अन्य परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here