Home अंबिकापुर सूरजपुर के कुदरगढ़ धाम में लगी भीषण आग, जल गई पुजारियों की...

सूरजपुर के कुदरगढ़ धाम में लगी भीषण आग, जल गई पुजारियों की झोपड़ी-शेड, मची अफरा-तफरी……………..

25
0

अंबिकापुर। सूरजपुर जिले के प्रसिद्ध मां बागेश्वरी देवी कुदरगढ़ धाम में शुक्रवार की दोपहर अचानक आग लग गई। आग से पहाड़ पर पुजारियों के बैठने व रहने के लिए बनी झोपड़ी तथा शेड भी जल गया।

आग की लपटें आसमान को छू रही हैं। आग लगने से पुजारियों व वहां पहुंचे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई है। बता दें कि कुदरगढ़  छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में स्थित एक प्रसिद्ध तीर्थस्थल है। यह सूरजपुर जिला मुख्यालय से करीब 40 किमी दूर पहाड़ी पर स्थित है।

कुदरगढ़ में लगभग 800 सीढिय़ां चढऩे के बाद पहाड़ी पर मां के दर्शन  होते हैं। कुदरगढ़ धाम परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शेड समेत अन्य व्यवस्था की गई है, ताकि गर्मी व बारिश के दिनों में कोई परेशानी न हो। वहीं माता के दर्शन में कोई परेशानी न हो इसके लिए पाइप से घेरकर लाइन की व्यवस्था भी की गई है।

लोगों की आस्था का केंद्र कुदरगढ़ धाम  में नवरात्र के अलावा अन्य दिनों में भी श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचते हैं। शुक्रवार की दोपहर भी कई श्रद्धालु यहां पूजा करने आए थे। इसी बीच अचानक आग लगने से उनके बीच अफरा-तफरी मच गई।

कुदरगढ़ की जिस पहाड़ी पर मां वास करती हैं, वह काफी ऊंचा है। मंदिर परिसर में आग लगने के बाद सबसे बड़ी समस्या उसे बुझाने की है, क्योंकि वहां फायरब्रिगेड पहुंचना टेढ़ी खीर है। हालांकि कुदरगढ़ ट्रस्ट समिति द्वारा फायरब्रिगेड को सूचना दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here