Home छत्तीसगढ़ शहडोल- बीहरधार श्री विमलेश्वर धाम दरैन में भक्ति, वेद मंत्र और...

शहडोल- बीहरधार श्री विमलेश्वर धाम दरैन में भक्ति, वेद मंत्र और सनातन संस्कृति का महापर्व 11 कुंडी श्री विष्णु महायज्ञ………….

13
0

विशेष समाचार (बेनी माधव कुशवाहा डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर शहडोल)

श्रीमद्भागवत कथा 15 मई से प्रारंभ, देशभर के श्रद्धालुओं में उत्साह
शहडोल अंचल के पावन एवं आस्था के केंद्र बीहरधार स्थित श्री विमलेश्वर धाम दरैन में 15 मई से 11 कुंडी श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का दिव्य शुभारंभ होने जा रहा है।

इस विराट धार्मिक आयोजन को लेकर संपूर्ण क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का वातावरण निर्मित हो गया है। धर्म प्रेमियों, सनातन संस्कृति के अनुयायियों एवं श्रद्धालुओं के लिए यह आयोजन आध्यात्मिक ऊर्जा, पुण्य लाभ और सांस्कृतिक जागरण का अद्भुत अवसर माना जा रहा है।

इस पावन कथा में वृंदावन धाम की सुप्रसिद्ध कथा वाचिका पूज्य साक्षी किशोरी जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का अमृत रस वर्षाएंगी। उनके ओजस्वी एवं भावपूर्ण प्रवचनों से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीहरि विष्णु की दिव्य लीलाओं, भक्ति, धर्म और मानव कल्याण के संदेशों का श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

11 कुंडीय श्री विष्णु महायज्ञ में वैदिक ब्राह्मणों द्वारा वेद मंत्रों, हवन, पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से विश्व शांति, राष्ट्र कल्याण, सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की मंगल कामना की जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसे महायज्ञों से वातावरण पवित्र होता है तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है।

बीहरधार श्री विमलेश्वर धाम दरैन वर्षों से श्रद्धा और सनातन परंपरा का प्रमुख केंद्र रहा है। इस आयोजन को लेकर आसपास के गांवों सहित दूर-दराज क्षेत्रों से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भंडारा, कथा श्रवण एवं दर्शन की व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

धर्माचार्यों का कहना है कि वर्तमान समय में ऐसे धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति, संस्कार और सनातन मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन रहे हैं। श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि मानव जीवन को सत्य, सेवा, भक्ति और सदाचार की ओर प्रेरित करने वाला दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव है।

इस महाआयोजन को लेकर क्षेत्र की जनता में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। श्रद्धालुओं ने देशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण, यज्ञ में सहभागिता एवं पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here