Report/Nilesh Sony/सोनहत।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में आगामी 1 जुलाई 2026 से प्रारंभ होने जा रहा “विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम” ग्रामीण भारत के लिए नई उम्मीद लेकर आया है।
इस महत्वाकांक्षी पहल को लेकर क्षेत्रीय विधायक Renuka Singh ने कहा कि यह योजना गांव, गरीब, किसान और श्रमिक वर्ग के आर्थिक उत्थान का मजबूत आधार बनेगी।
विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार ऐसे निर्णय ले रही है, जिनसे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सुरक्षा को मजबूती मिल रही है।
विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम के माध्यम से गांवों में श्रमिकों को सम्मानजनक अवसर, स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति प्राप्त होगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना केवल शहरों का विकास नहीं, बल्कि अंतिम पंक्ति में खड़े गरीब व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
इसी सोच के तहत यह अधिनियम गांवों में बुनियादी सुविधाओं, श्रमिक कल्याण, महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार के नए द्वार खोलेगा।
विधायक रेणुका सिंह ने बताया कि भाजपा सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र पर कार्य करते हुए ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से अपील की कि वे इस योजना की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं ताकि पात्र परिवार अधिक से अधिक लाभान्वित हो सकें।
क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम आने वाले समय में गांवों की तस्वीर बदलने वाला ऐतिहासिक अभियान साबित होगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आर्थिक मजबूती और सामाजिक सम्मान का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है, जिससे देश के विकास को नई ऊर्जा मिलेगी।

