Home छत्तीसगढ़ शहडोल- विहरेश्वर धाम बीहर धार में 15 मई 2026 से 11...

शहडोल- विहरेश्वर धाम बीहर धार में 15 मई 2026 से 11 कुंडी श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन………..

60
0

विशेष समाचार
(बेनी माधव कुशवाहा जिला रिपोर्टर शहडोल)

मध्य प्रदेश शहडोल जिले के विकास खंड जयसिंहनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत दरैन की पावन भूमि पर धार्मिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र विहरेश्वर धाम बीहर धार में आगामी 15 मई 2026 से 11 कुंडी श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन सुनिश्चित किया गया है।

इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं एवं सनातन धर्म प्रेमियों के बीच उत्साह का वातावरण बना हुआ है। आयोजन स्थल पर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं तथा दूर-दराज से संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

आयोजन समिति के अनुसार महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से धर्म, संस्कृति एवं सनातन चेतना का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का उद्देश्य रखा गया है। कथा के दौरान प्रतिदिन भजन-कीर्तन, प्रवचन एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे। वहीं 11 कुंडी महायज्ञ में क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण हेतु वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी जाएंगी।

स्थानीय ग्रामीणों एवं धर्मप्रेमियों द्वारा आयोजन को सफल बनाने हेतु व्यापक स्तर पर सहयोग किया जा रहा है। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ ले एवं अमृत मयी कथा श्रवण करें एवं अपने और अपने परिवार के जीवन को सफल बनाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here