Home अंबिकापुर अंबिकापुर- शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण,...

अंबिकापुर- शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर…………..

13
0

अंबिकापुर। शहर की विद्युत व्यवस्था सुधारने और अंडरग्राउंड विद्युतीकरण  कार्य को गति देने के लिए ने विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इसमें शहर में नए विद्युत पोल लगाने, क्षतिग्रस्त पोल हटाने, खराब केबल बदलने, ट्रांसफार्मर और पोल शिफ्टिंग सहित कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में गांधी चौक से महामाया चौक, सदर रोड और देवीगंज रोड में प्रस्तावित अंडरग्राउंड विद्युतीकरण कार्य को लेकर रणनीति बनाई गई।

महापौर ने लंबे समय से खराब पड़ी केबलों को तत्काल बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खराब केबल के कारण कई क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट बंद हैं, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।

सडक़ किनारे लगे असुरक्षित ट्रांसफार्मरों की सेफ्टी और जरूरत पडऩे पर शिफ्टिंग करने को भी कहा गया। इसके अलावा अधिक लोड वाले मोहल्लों में नए ट्रांसफार्मर लगाने तथा मेंटेनेंस कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए, ताकि लोगों को अनावश्यक बिजली कटौती का सामना न करना पड़े।

महापौर ने तकिया और कतकालो स्थित फिल्टर प्लांट की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में बिजली बंद होने से शहर की पेयजल सप्लाई प्रभावित हो जाती है, इसलिए यहां निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here