Home छत्तीसगढ़ शहडोल/जयसिंहनगर- युवा भाजपा नेता राहुल द्विवेदी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत,...

शहडोल/जयसिंहनगर- युवा भाजपा नेता राहुल द्विवेदी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, क्षेत्र में शोक की लहर पार्टी कार्यकर्ताओं ने परिजनों को आर्थिक सहायता व सरकारी सहयोग देने की उठाई मांग……..

33
0

शहडोल/जयसिंहनगर।
विशेष रिपोर्ट गणेश सोनी
सिटी रिपोर्टर /जिला शहडोल

भारतीय जनता पार्टी के युवा एवं सक्रिय कार्यकर्ता, कर्की मंडल अध्यक्ष तथा ग्राम टिहकी निवासी राहुल द्विवेदी की सड़क हादसे में हुई आकस्मिक मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

बताया जा रहा है कि राहुल द्विवेदी एक विवाह समारोह से लौट रहे थे, तभी रीवा–शहडोल मार्ग पर जोरा पुलिया के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

घटना की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों में गहरा दुख व्याप्त हो गया।

राहुल द्विवेदी को संगठन का एक मेहनती, सरल स्वभाव और जमीनी स्तर पर सक्रिय युवा नेता माना जाता था।

उनके असामयिक निधन को भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार से मांग की है कि दिवंगत कार्यकर्ता के परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जाए तथा परिवार के एक सदस्य को रोजगार उपलब्ध कराने पर भी विचार किया जाए।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि राहुल द्विवेदी हमेशा संगठन और समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते थे, ऐसे समर्पित युवा कार्यकर्ता के परिवार को कठिन समय में सहारा मिलना चाहिए।

स्थानीय लोगों ने रीवा–शहडोल मार्ग पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर भी चिंता जताई है।

उनका कहना है कि तेज रफ्तार और अज्ञात वाहनों की लापरवाही लगातार लोगों की जान ले रही है, इसलिए प्रशासन को सड़क सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए।

राहुल द्विवेदी के निधन पर क्षेत्र के राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here