Home अंबिकापुर अंबिकापुर – छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, शिवानी सोनी ने...

अंबिकापुर – छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, शिवानी सोनी ने स्पीड बॉल और मिनी गोल्फ में शानदार प्रदर्शन…………

17
0

 छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली खिलाड़ी शिवानी सोनी ने स्पीड बॉल और मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। अपनी मेहनत और लगन के दम पर शिवानी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए नई उपलब्धि हासिल की, जिससे प्रदेश में खुशी और गर्व का माहौल है।

अम्बिकापुर की प्रतिभाशाली गोल्फ खिलाड़ी शिवानी सोनी ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने उनसे भेंट कर उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि जब बेटियाँ अपनी मेहनत और प्रतिभा से सफलता के नए आयाम स्थापित करती हैं, तो पूरा समाज गर्व महसूस करता है।

शिवानी ने कहा कि जिन परिस्थितियों में उनका पालन-पोषण हुआ, उन्हें देखते हुए यह उनके जीवन की एक बड़ी उपलब्धि है। शिवानी ने कहा, “मुझे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए भारतीय विश्व अभिलेख पुस्तिका से यह सम्मान मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here