Home एम.सी.बी. एमसीबी – आईएएस प्रशासनिक सर्जरी: 43 अफसरों के तबादले, कई जिलों में...

एमसीबी – आईएएस प्रशासनिक सर्जरी: 43 अफसरों के तबादले, कई जिलों में बदले गए कलेक्टर कोरिया में पुष्पा साहू, एमसीबी में संतन देवी जांगड़े को मिली नई जिम्मेदारी……………….

20
0

रायपुर | विशेष संवाददाता
Nilesh Sony

राज्य शासन ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 43 अधिकारियों का तबादला करते हुए कई जिलों में नए कलेक्टरों की नियुक्ति की है।

सरकार के इस निर्णय को प्रशासनिक कार्यप्रणाली में तेजी, जवाबदेही और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है।

जारी आदेश के अनुसार, कोरिया जिले में अब पुष्पा साहू नई कलेक्टर होंगी। वहीं वर्तमान कलेक्टर चंदन त्रिपाठी का तबादला कर उन्हें बलरामपुर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दूसरी ओर,

एमसीबी (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) जिले में संतन देवी जांगड़े को नवीन कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डी. राहुल वेंकट को आदिम जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयुक्त सह सचिव, लोक सेवा प्रबंधन विभाग के महत्वपूर्ण पद पर पदस्थ किया गया है।

शासन के इस व्यापक प्रशासनिक बदलाव को आगामी विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और प्रशासनिक नियंत्रण को मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

राजनीतिक एवं प्रशासनिक गलियारों में इस तबादला सूची को लेकर व्यापक चर्चा है। माना जा रहा है कि सरकार ने जमीनी स्तर पर प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और लंबित विकास कार्यों में गति लाने के उद्देश्य से यह बड़ा निर्णय लिया है।

प्रदेश के कई जिलों में नए कलेक्टरों की नियुक्ति के बाद प्रशासनिक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here