सूरजपुर/06 मई 2026/ जिला सूरजपुर अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से जिला स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक आगामी 15 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अपराह्न 4ः00 बजे प्रारंभ होगी।
बैठक में कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा तथा प्राप्त समस्याओं के समयबद्ध निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

